सीएम फ्लाइंग टीम ने एक पॉलीक्लीनिक पर की छापेमारी, गर्भपात कराते हुए दो को दबोचा
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 28 Mar, 2023 06:14 PM

डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। क्योंकि डॉक्टर ही मरीज की जान बचाते हैं, लेकिन कुछ डॉक्टर मोटा मुनाफा कमाने के लिए इस पेशे को बदनाम कर रहे हैं।
सोनीपत(सन्नी मलिक): डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। क्योंकि डॉक्टर ही मरीज की जान बचाते हैं, लेकिन कुछ डॉक्टर मोटा मुनाफा कमाने के लिए इस पेशे को बदनाम कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर स्थित राय पॉलीक्लीनिक पर छापेमारी की और यहां से गर्भपात करने के इल्जाम में डॉ अलका और उसके सहयोगी राकेश को धर दबोचा। इस ऑपरेशन में सोनीपत स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम के साथ मौजूद रही। टीमों ने यहां से गर्भपात करने वाली दवाइयां और किट बरामद की। फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता अजित सिंह ने बताया कि हमें काफी लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि राय पॉलीक्लिनिक में गर्भपात किया जाता है। जिसके बाद हमने यहां पर जाल बिछाया गया और फर्जी ग्राहक तैयार करके क्लीनिक में भेजा गया तो सूचना सही पाई गई। अभी सोनीपत स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम यहां पर कार्रवाई कर रही है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

सदर बाजार की ज्वेलरी शॉप में GST विभाग छापेमारी, जानें पूरा मामला

नरवाना में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, CM फ्लाइंग ने भरे दूध-घी के सैंपल, मौके पर मचा हड़कंप

थाईलैंड में नौकरी का झांसा, म्यांमार में बनाया बंधक, पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय 'जॉब स्कैम' रैकेट के...

रेवाड़ी में करप्शन पर ACB का कड़ा प्रहार ; घूसखोर जेई रंगे हाथों दबोचा, 6 महीने में होना था रिटायर

Rohtak : डोमिनोज की फ्रेंचाइजी के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, ऐसे फंसाते थे जाल...

हरियाणा में भैंस व्यापारियों को बंधक बनाकर पीटा, नकदी भी लूटी, पुलिस ने 5 आरोपी दबोचे

Palwal : थंथरी गांव लूटकांड में खुलासा : पुलिस एनकाउंटर में 4 बदमाश दबोचे, यूपी से आकर फैलाते थे...

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सीएम सैनी से की मुलाकात

विधानसभा में वंदे मातरम पर जमकर हंगामा, सीएम बोले- कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेके

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बैंक महाघोटाले को लेकर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, सीबीआई जांच...